सोमवार क्यों है भगवान शिव का प्रिय दिन

सोमवार का दिन हिन्दू धर्म परमपराओं के अनुसार भगवान शिव को समर्पित होता है।  

माना जाता है कि शिवजी की भक्ति हर पल ही शुभ होती है। सच्चे मन से पूजा की जाए तो शिव अपने भक्तों पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते है 

सोम का एक अर्थ होता है सौम्य और शिवशंकर को भोलेनाथ भी कहा जाता है इसलिए भी सोमवार का दिन इनका माना जाता है। 

कुछ लोगों का मानना है कि सोम में ॐ है और भोले नाथ को ॐ का स्वरुप भी माना जाता है इसलिए इस दिन इनकी पूजा करने से लाभ मिलता है। 

सोमवार को जो व्रत रखता है उसे सोमश्वर कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन चन्द्रमा भगवान शिव की पूजा करते थे जिससे उन्हें निरोगी काया मिली इसलिए ही सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है। 

माना जाता है इस दिन शिव की आराधना करने से चंद्रदेव भी प्रसन्न होते है। 

धर्मशास्त्रियों का कहना है कि इस दिन अगर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित किया जाए तो उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।  

यही कारण है कि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना जाता है।